हाइपरटेंशन है खतरनाक: ये लक्षण आएं नज़र तो संभल जाएं

Sohana Hospital
3 min readJul 7, 2023

--

हाइपरटेंशन का नाम तो सबने सुना हो होगा। अगर नहीं सुना तो हाई बीपी का नाम तो इतना आम है की यह हर किसी को पता होगा। लोग यह भी जानते होंगे की यह हाई बीपी की प्रॉब्लम क्यों होती है। ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पता होगा। लेकिन ऐसे बहुत ही कम लोग होंगे जो ये जानते होंगे की इसके लक्षण क्या है। जब तक लक्षणों का पता नहीं चलेगा तब तक लोगों को इस बीमारी को पहचानने में मुश्किल होगी। आज हम इस आर्टिकल में हाइपरटेंशन के लक्षणों के बारे में जानेंगे।

क्या है हाइपरटेंशन

हाइपरटेंशन के लक्षण जानने से पहले यह पता होना चाहिए की हाइपरटेंशन क्या है। यह एक ऐसी स्थिति है जो की हमारे हृदय से जुडी हुई है। हमारे दिल का काम है ऑक्सीजन और ब्लड को पूरे शरीर में पहुँचाना। हृदय से शरीर में जब रक्त प्रवाह होता है तो एक निश्चित प्रेशर की जरुरत होती है।

जब कभी यह प्रेशर नार्मल प्रेशर से ज्यादा होता है तो फिर यह हमारी धमनियों पर ज्यादा तनाव डालता है। इसी पूरी स्थिति हाइपरटेंशन कहते हैं और हाई ब्लड प्रेशर भी इसे ही कहा जाता है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

हाइपरटेंशन के लक्षण

हाइपरटेंशन यानि की हाई बीपी की समस्या होने पर शरीर कई लक्षण दिखाने शुरू कर देता है। अगर इन लक्षणों को समय रहते समझ लिया जाए तो फिर हाइपरटेंशन की समस्या को गंभीर होने और इस से होने वाले नुकसानों से बचा जा सकता है। नीचे कुछ हाई बीपी के लक्षण बताए गए हैं जिन्हें हमे अनदेखा नहीं करना चाहिए।

सिरदर्द होना। सिरदर्द एक आम समस्या है जो की किसी को भी हो सकती है। लेकिन अगर आपको ज्यादा सिरदर्द हो रही है और लगातार हो रही है तो फिर इसे चेक जरूर करवाएं। यह हाइपरटेंशन का एक आम लक्षण है।

छाती में दर्द। छाती या सीने में दर्द कई वजह से हो सकता है। यह दर्द हाई बीपी यानि की हाइपरटेंशन की वजह से भी होता है। तो कभी आपको लगे की आपकी छाती में दर्द है तो उसे अनदेखा न करें।

थकान। बहुत काम करने पर थकान होना एक आम बात है लेकिन बार बार बिना किसी काम के या फिर हलके से काम पर भी थकान होने लगना और ऐसा बार बार होना भी एक हाइपरटेंशन का एक लक्षण है।

साँस फूलना, बेचैनी और घबराहट। अगर बार बार सांस फूले, बेचैनी हो या फिर घबराहट हो तब भी यह लक्षण हाइपरटेंशन का हो सकता है। वैसे तो यह लक्षण आम है लेकिन अगर बार बार ऐसा हो तो फिर इसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

साफ़ न दिखाई देना। हाई बीपी के केस में आँखों से साफ़ न दिखाई देने की समस्या बहुत ज्यादा रहती है। इसमें दिखता तो है लेकिन साफ़ नहीं दिखता।

अन्य लक्षण। इसके साथ साथ कई अन्य लक्षण हैं जिन्हें समझ कर हाई बीपी की समस्या को समझा जा सकता है जैसे की शरीर का तापमान बढ़ जाना , कभी कभी पेशाब करते वक्त खून का आना, भ्र्म महसूस होना इत्यादि।

हाई बीपी (हाइपरटेंशन से बचाव)

हाइपरटेंशन यानि की हाई बीपी से करोड़ों लोग आज परेशान हैं। यह बीमारी धीरे धीरे बढ़ रही है और इसके मरीज़ भी धीरे धीरे बढ़ रहे हैं। अगर इसके लक्षणों के बारे में पता हो तो फिर इस बीमारी को समय रहते मैनेज किया जा सकता है और अगर इसके लक्षणों को अनदेखा कर दिया जाये तो फिर यह बीमारी कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। अगर आपको ऊपर बताये गए लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो फिर आप नज़दीकी हॉस्पिटल में जाकर इसका इलाज करवा सकते हैं।

--

--

Sohana Hospital
Sohana Hospital

Written by Sohana Hospital

0 Followers

Sohana hospital is the best hospital in Mohali. We provide world class treatment at competitive rates which are Affordable and Accessible to all.

No responses yet